-बन्दरा में 108 वर्षीय महिला का निधन
-काफी समय से थी बीमार
-देर रात ली अंतिम सांस
बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के बन्दरा गुंडी टोल निवासी 108 वर्षीय रामपुकारी देवी का निधन शुक्रवार की देर रात हो गया। पुत्र विनय राय एवं विमलेश राय ने बताया कि उनका उम्र 108 वर्ष था। वह काफी समय से बीमार थी। शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वयोवृद्ध होने के बाबजूद अबकी लोकसभा चुनाव में भी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी।












