Advertisement

Breaking: बन्दरा के विभिन्न केंद्रों पर ड्रेस कोड का अनुपालन करने में पकड़ी गई लापरवाही,चिकित्सा पदाधिकारी ने पूछा स्पष्टीकरण

-बन्दरा के विभिन्न केंद्रों पर ड्रेस कोड का अनुपालन करने में पकड़ी गई लापरवाही,चिकित्सा पदाधिकारी ने पूछा स्पष्टीकरण

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के स्वास्थ्य उप केंद्रों,एपीएचसी और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर कार्य के दौरान कई स्वास्थ्य कार्यकर्ता,आशा एवं एएनएम ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। यह बातें प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद द्वारा विभिन्न सेंटरों की जांच के क्रम में उजागर हुई हैं।

लिहाजा ऐसे कर्मियों को चिन्हित कर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बंदरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि करीब दर्जन भर स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित कर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई। उन्होंने बताया कि ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं करने के आरोप में यह स्पष्टीकरण पूछा गया है। वहीं इस दौरान अन्य तरहों की भी गड़बड़ियां पाई गई थी। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य के प्रति भी उदासीनता एवं कार्यहीनता पाई गई है।