Advertisement

Breaking: पूसा में दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली भाकपा-माले की सदस्यता

-पूसा में दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली भाकपा-माले की सदस्यता

समस्तीपुर।संवाददाता।

जिले के पूसा में भाकपा-माले के कामकाज, जनआंदोलन एवं जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका में रहने से प्रभावित होकर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार की मौजूदगी में
महमदा पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाकपा-माले की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी के शपथ पत्र का सामूहिक पाठ कराया गया। इसके बाद नए सदस्यों ने भाकपा-माले को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान एक सभा भी आयोजित की गई।


सभा की अध्यक्षता मनोज गुप्ता ने की। सभा को संबोधित करते भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि पार्टी के विचारधारा व कामकाज से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक है कि गांव- गांव के लोग पार्टी से जुड़कर पार्टी के साथ चलें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर भाकपा-माले अग्रणी भूमिका में रहती है। उन्होंने कहा कि सभी नये सदस्य भी रैली में शामिल होंगे। सदस्यता लेने वालों में गुड्डू कुमार, प्रेम कुमार पंडित, मुकेश पंडित,सुधीर कुमार, मिथिलेश कुमार,राहुल कुमार, अमरेश पंडित, संजय कुमार, अरविंद ठाकुर,पवन पंडित, सकती सहनी, सोनेलाल पासवान,विजय पासवान, मदन महतो, सोनेलाल महतो, मुकेश पासवान,रंजीत पंडित, संजय शर्मा आदि शामिल हैं।