-पीयर चौक से हथियार एवं कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
बंदरा/मुजफ्फरपुर। दीपक।
पियर चौक पर आर्म्स के साथ घूम रहे एक बदमाश को पीयर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हत्था ओपी क्षेत्र के रतवारा गांव के बिट्टू कुमार शर्मा (20) के रूप में की गई है।

पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार को बताया कि बिट्टू को कट्टा बंदूक एवं गोली के साथ पीयर चौक से गिरफ्तार किया गया है। पियर पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पीयर चौक पर हथियार के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि उस पर साल 2021 में पियर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। उस मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। बिट्टू पर गाड़ी छिनतई एवं चोरी जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता एवं सक्रियता पहले से रहा है।
















