चंपारण की खबर::
-पीपरा के दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम शीघ्र कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना प्राप्त होते हुए पीड़िता का इलाज कराते हुए बयान अंकित किया गया। इस घटना में संलिप्त दुष्कर्मियों की त्वरित गिरफ्तार करने के लिए चकिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया जा रहा हैं। साथ ही नियमानुसार इस घटना के पीड़िता का पहचान गुप्त रखा गया है।
















