-गायघाट में विधायक ने चार योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
दीपक कुमार तिवारी। मुजफररपुर/गायघाट।
गायघाट विधायक निरंजन राय द्वारा गायघाट प्रखंड में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) मद से लगभग 26 लाख रुपये की लागत राशि से चार योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जिसमें कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के महुआरा ग्राम में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य एवं महुआरा ब्रह्मस्थान में चबूतरा निर्माण कार्य का उद्घाटन किया वहीं लगभग 15 लाख की लागत राशि से मधुरपट्टी स्कूल में दो कमरे का वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा जांता पंचायत के कुम्हरौल टेढ़ा ब्रह्मस्थान में चबूतरा निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। शिलान्यास-उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा की गायघाट विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए वह कृत संकल्पित है।

उद्घाटन एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता सह सूत्री सदस्य अरविंद राय,जिला महासचिव अशोक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, प्रखंड प्रधान महासचिव राहुल यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव, पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, सुधाकर सिंह,जयप्रकाश यादव, गौरी यादव,नरेश राय,अजीत कुमार आदि सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गणमान्य लोग तथा काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।












