Breaking: कानपुर के बाद अजमेर में ट्रेन पलटाने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर मिला 1-1 क्विंटल का पत्थर
संवाददाता। अजमेर(राजस्थान)।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन को पलटाने की साजिश रचने का मामला प्रकाश में आया है.

राजस्थान के अजमेर जिले में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगहों पर करीब एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिले हैं. बताया जा रहा है कि इस साजिश के जरिए मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश की गई थी. करीब 1 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के ब्लॉक रखे गए थे. बता दें कि बीते सोमवार को कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिला था, जिससे कालिंदी एक्सप्रेस टकरा गई थी.
















