Advertisement

Breaking: Ara Court के नजदीक HAM प्रवक्ता Dr. Danish Rizwan को पुलिस ने किया गिरफ्तार

breaking: Ara Court के नजदीक HAM प्रवक्ता Dr. Danish Rizwan को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अनूप नारायण सिंह। पटना/आरा।

इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां झारखंड पुलिस ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान पर रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारने का आरोप है।

दरअसल, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में महिला ने हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को आरोपित बनाया था। इसी मामले में रांची से आई पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दानिश रिजवान आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला के रहने वाले हैं। रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन थाना के सहयोग से आरा कोर्ट के पास से हम प्रवक्ता को धर दबोचा है। झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया में लगी हुई है। इधर हम नेता की गिरफ्तारी मामले में पार्टी के भीतर खलबली मच गई है।