-हाजीपुर में गांधी सेतु के पास पुल निर्माण कंपनी के कैंप में लगी आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट, करोड़ों का नुकसान
सम्वाददाता। पटना/वैशाली।
वैशाली जिले के हाजीपुर में गांधी सेतु के पास पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गयी. हालांकि, फायरब्रिगेड टीम की मदद से आग बुझा लिया गया. लेकिन, इस अगलगी में एसपी सिंघल कंपनी का बेस कैंप पूरी तरह जलकर खाक हो गया है और इस घटना में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

बताया जा रहा कि बहुत दूर तक गैस सिलेंडर के पार्ट्स गिरे हुए मिले है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 50 से 55 गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है जिसकी आवाज तीन चार किलोमीटर दूर तक सुनी गई है. वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर लगभग आग पर काबू पा लिया है.
















