Advertisement

Breaking: सकरी गांव पहुंचकर जानी घटनाक्रम की हकीकत,बोले RJD विधायक-फोटोग्राफर हत्याकांड में शामिल लोगों को बिना देर किए गिरफ्तार करे पुलिस

-फोटोग्राफर हत्याकांड में शामिल लोगों को बिना देर किए गिरफ्तार करे पुलिस:विधायक

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

पीयर थाना अंतर्गत हत्था ओपी क्षेत्र के सकरी मन गांव में जमीनी विवाद को लेकर फोटोग्राफर युवक विजय कुमार (30) की क्रुरतम तरीकों से हत्या कर उसके ही घर में पंखे की छत से शव को लटकाए जाने के घटनाक्रम में शुक्रवार को गायघाट विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक निरंजन राय सकरी मन गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के स्वजनों से मुलाकात की और घटनाक्रम की डिटेल्स जानकारी ली। लोगों ने हत्याकांड और पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद के विभिन्न पक्षों एवं बिंदुओं से उन्हें अवगत कराया तथा त्वरित एवं न्यायिक कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान विधायक निरंजन राय ने हत्था ओपी के अध्यक्ष को घटनाक्रम में त्वरित कार्यवाई एवं घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक कार्यवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वजनों एवं ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि सीनियर पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर भी घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी। इस तरह की घटनाक्रम सामाजिक अशांति को बढ़ाता तथा अपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ाता है। ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से बिना देर किए हुए कार्यवाई करनी चाहिए। चाहे जो भी दोषी हों और जहां भी छुपा हो,उसे अविलंब पुलिस जेल भेजना सुनिश्चित करें। विधायक के साथ राजद से जुड़े हुए जिला एवं प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की टीम भी मौजूद थी। इस दौरान हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे थे।