-युवा कांग्रेस ने सीतामढ़ी जिला में किया ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” का विमोचन
सम्वाददाता। सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के ललित आश्रम में यंग भारतीय युवा कांग्रेस के आहान पर यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का विमोचन यंग इंडिया बोल के बिहार इंचार्ज रत्नेश मिश्रा और जोनल प्रोग्राम इंचार्ज-श्री कमालुद्दीन रजा के संयुक्त उपस्थिति में सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार झा द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुवे बिहार प्रभारी रत्नेश मिश्रा ने बताया,यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया ।भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं ।जिसका 22 मार्च को पटना में शुरूआता किया गया ।
यंग इंडिया के बोल मात्र भाषण प्रतियोगिता ही नही यह मंच अभिव्यक्ति का मंच है । जिस दौर में सरकार लोगों के बोलने की स्वतंत्रता छीनने का काम कर रही है। वैसे समय में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन युवा कांग्रेस देश के युवाओं को अपनी आवाज़ मंच और अवसर प्रदान कर रही है।

वहीं यंग इंडिया बोल के जोनल प्रभारी श्री कमालुद्दीन रजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया ,
यंग इंडिया बोल के तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है। जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही है,जिस दौर में संसद में सवाल पूछने पर माइक को म्यूट किया जा रहा ,जिस दौर में बेरोजगार युवा जब सड़क पर आकर अपना हक रोजगार नौकरी मांग रहे तो उल्टा उसे पुलिसिया बल दिखाकर डंडे से पिटवाया जा रहा , किसान को उनकी MSP की गारेंटी नही दी जा रहे ,महिला को सुरक्षा नही मिल रहा, छोटे मंझोले दुकानदार के दुकान पर गब्बर सिंह टैक्स लाकर दुकानों में ताले लगाया जा रहा, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन – 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।
विमोचन समारोह में-सेवादल प्रदेश सचिव राजीव कुमार काजू, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अधेयक्ष शम्श शाहनवाज सुरसंड विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल मन्नान, तारा कांत झा, रितेश रमन, राजीव कुशवाहा अंजरुल हक तौहीद , दिलकश खान, सुंदरम पाठक जी समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।












