चंपारण की खबर::
-मोतिहारी पुलिस ने विभिन्न मामलों में 56 लोगों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अलग अलग थाना क्षेत्र से कुल 56 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दहेज हत्या कांड में दो, महिला प्रताड़ना मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में में तीन, सात वारंट मामलों के निष्पादन सहित आप्रेशन प्रहार के तहत वज्र टीम ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस ने यातायाती नियमों के उलंघन करने वाले से आठ हजार रुपए जुर्माना वसूला है। इस संबंध में एसपी श्री मिश्रा ने बताया है कि पताही थाना पुलिस ने छापेमारी कर दहेज हत्या मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या के प्रयास मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। पीपरा थाना क्षेत्र पुलिस ने भी हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। जबकि हरसिद्धि थाना पुलिस भी हत्या के प्रयास मामले के एक आरोपी तो कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी में महिला प्रताड़ना के एक वांछित को गिरफ्तार किया है।
















