दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।
आगामी छठ पर्व के अवसर पर आज पुनः जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा शहरी क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित छठ पर्व हेतु चिन्हित महत्वपूर्ण नदी घाटों एवं पोखरों यथा सीढ़ी घाट, अखाड़ाघाट, आश्रमघाट, आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर, नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मुजफ्फरपुर, अनुमंडलाधिकारी, पूर्वी, मुजफ्फरपुर, नगर पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरपुर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर, नगर प्रबंधक, नगर निगम, मुजफ्फरपुर, अंचलाधिकारी, मुशहरी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं पूजा समिति के पदधारक उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का संयुक्त रूप से जायजा लिया गया। सर्वप्रथम सीढी घाट, अखाड़ाघाट, एवं आश्रम घाट का निरीक्षण एस0डी0आर0एफ0 वोट द्वारा किया गया। नगर आयुक्त, नगर निगम, मुजफ्फरपुर एवं कार्यपालक अभियंता, बुडको, मुजफ्फरपुर को निदेश दिया गया कि नदी और सीढ़ी के बीच बाले भाग को गुणवत्ता के साथ समतलीकरण कार्य शीघ्र करा दिया जाए। साथ ही नदी में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से मजबूत बैरीकेडिंग करा दिया जाए तथा इस आश्य का सूचना चस्पा करा दिया जाए कि आगे जाना खतरनाक होगा। इसलिए सभी छठव्रती बैरीकेडिंग के अन्दर ही सुरक्षित ढंग से सूर्याेपासना का पर्व मनायें। छठ घाट के पास उपर्युक्त स्थल पर चंजिंग रूम, वाॅच टाॅवर, यूरीनल आदि की व्यवस्था की गयी है। सीढ़ी घाट तक आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन का पार्किंग की व्यवस्था डी0आर0सी0सी0 के परिसर में किया गया है। सभी छठ घाटों पर नियंत्रण कक्ष एवं आवश्यक संख्या पब्लिक ऐडरेस सिस्टम की व्यवस्था भी की जाएगी। छठ पर्व के अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित पी.आई.आर एवं घाटों पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी दिनांक 29.10.2022 के अपराह्न 02.00 बजे से दिनांक 31.10.2022 के पूर्वाह्न 10.00 बजे तक कार्यरत रहेगें। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 2212377 एवं 2216275 है। सभी छठ घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं जर्जर पोल, तार आदि को दुरूस्त करने का निदेश दिया गया। छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव, नाविक, लाईफ जैकेट, एस0डी0आर0एफ0 की टीम, महाजाल एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। त्यौहार के दिन केवल प्रशासन द्वारा अधिकृत नावों का ही परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा। छठ पर्व के अवसर पर निजी नावों के परिचालन को बिल्कुल प्रतिबंधित माना जाएगा। छठ घाटों पर यह सावधानी बरती जाएगी कि छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएँ तथा अन्य लोग नदी में नौकाविहार न करें। छठ घाट के पास उपर्युक्त स्थल पर चेजिंग रूम, वाॅच टाॅवर, यूरीनल आदि की व्यवस्था की गयी है। जिले में कुल 192 दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त की गयी है।













