Advertisement

Breaking: मुख्यमंत्री ने पटना हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

-मुख्यमंत्री ने पटना हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना।दीपक।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय प्रसिद्ध कानूनविद थे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।