Advertisement

Breaking: बिहार में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा ने खोला मोर्चा,यात्रा पर निकले

-बिहार में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा ने खोला मोर्चा,यात्रा पर निकले

सम्वाददाता। पटना।

जदयू छोड़ नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पश्चिम चंपारण बेतिया में भितिहरवा पहुंचे। महात्मा गांधी को नमन कर विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले। कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा का मकसद बिहार को बचाना है। जिस विरासत के आधार पर बिहार आगे बढ़ा। शुरू से इसे संभालने की जवाबदेही नीतीश कुमार के ऊपर आई। उसको लेकर आरंभ में नितीश जी ने कुछ किया। अंत में आकर 2005 से पहले बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाली ताकत राज्य में सक्रिय हो गई है। नीतीश कुमार खुद ही हर चीज आरजेडी को सौंपने की घोषणा कर दी है। स्वाभविक रूप से बिहार को बचाना है।