Advertisement

Breaking: नलजल योजना के रूम में खोला किराना दुकान,बीडीओ से कार्यवाई की मांग

-नलजल योजना के रूम में खोला किराना दुकान,बीडीओ से कार्यवाई की मांग

बंदरा। दीपक।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल नल जल योजना के रूम में अतिक्रमण का मामला भी सामने आने लगा है।प्रखण्ड के हत्था पंचायत में नल जल योजना के भवन में किराना दुकान खोलने से संबंधित शिकायत मिली है। इस मामले में वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव सच्चिदानंद ठाकुर ने बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि हत्था पंचायत के चांदपुरा गांव में वार्ड संख्या 15 में निर्मित नल जल योजना के रूम में वार्ड सदस्य की मिलीभगत से स्थानीय ग्रामीण के द्वारा किराना का दुकान खोला गया है। दुकान के सभी सामान इस कक्ष में रखे गए हैं। इस मामले में बीडीओ से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस संदर्भ में बीडीओ प्रशान्त कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।