-मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक,दरभंगा सिटी एसपी से की कार्यवाई की मांग
बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने बंदरा प्रखंड के महेशपुर निवासी सत्रोहन साह से मिलकर उनके पुत्र के निर्मम हत्या की जानकारी ली। परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दरभंगा सिटी एसपी से मोबाइल पर बात कर आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि मृतक की पिछले दिनों दरभंगा में हत्या कर दी गयी थी। घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराएंगे। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, जिला महासचिव राम नरेश साह आदि भी थे।












