-कार्यस्थल पर आने-जाने का फोटोग्राफ नहीं भेजने पर प्रखंड के 5 एएनएम पर स्पष्टीकरण की कार्यवाई
-विभिन्न केंद्रों के एएनएम से पूछा गया स्पष्टीकरण
-कार्यस्थल पर दैनिक रूप से आने-जाने का टाइम स्कैन कैमरा से विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में भेजनी है फोटोग्राफ
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
कार्यस्थल पर आने-जाने का टाइम स्कैन कैमरा से विभागीय फोटोग्राफ नहीं भेजने को लेकर प्रखंड के पांच एएनएम पर स्पष्टीकरण की कार्यवाई की गई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा के द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि बार-बार टाइम स्कैन कैमरा के माध्यम से कार्य स्थल पर आने-जाने की तस्वीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजने का निर्देश दिया जाता रहा है,लेकिन आप लोगों के द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया जाता है,जो कि वरीय पदाधिकारी के आदेश के अवहेलना के साथ ही आपके कार्य के प्रति घोर लापरवाही का द्योतक है।

इस आलोक में पत्र प्राप्ति के दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने शुक्रवार की शाम बताया कि विभिन्न केंद्रों के सुलेखा कुमारी,सरीता कुमारी,मधु कुमारी,प्रियंका कुमारी,नीलम कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।














