Advertisement

Breaking: रोसड़ा के सेंट्रल बैंक में 66 लाख की लूट: एक को ग्रामीणों ने दबोचा, 10 लाख बरामद

-रोसड़ा के सेंट्रल बैंक में 66 लाख की लूट: एक को ग्रामीणों ने दबोचा, 10 लाख बरामद

संवाददाता। समस्तीपुर।

समस्तीपुर में बैंक लूट का मामला सामने आया है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने रोसड़ा सेंट्रल बैंक में घुसकर 66 लाख रुपये की लूट लिए. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया गया है. उसके पास से रुपये का बैग भी बरामद हुआ है।

बैग से 10 लाख रुपये बरामद हुए है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. घटना समस्तीपुर रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव की है.बिहार में अपराधियो का मनोबल सांतवे आसमान पर है. जिसके कारण अपराधी दिन-दहाड़े बड़ी वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला समस्तीपुर का है. जहां सेंट्रल बैंक की एरौत शाखा में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर 66 लाख लूट लिए. हालांकि ग्रामीणों ने रुपये के बैग सहित एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है.