-बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में निकाली गई प्रभात फेरी।
पटना/मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार दिवस के अवसर पर बिहार राज्य के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस मौके पर खासकर बिहार के विभिन्न विद्यालयों में स्कूली शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा कई गतिविधियां की जा रही है।बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर,बेगूसराय, शिवहर, सीतामढ़ी, पटना, हाजीपुर,मधुबनी समेत विभिन्न जिला क्षेत्रों में बिहार दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह स्कूल खुलने के सा हीं सीनियर-जूनियर क्लास के छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। हाथ में बैनर तथा बिहार के खास महत्व को बताते हुए प्रेरक पंक्तियों वाली तख्तियां लिए हुए छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी में निकल रही थी। कहीं जयकारों तो कहीं विभिन्न संवाद के माध्यम से बिहार की खास महत्व एवं बिहार दिवस के आयोजन के संदर्भ में जागरूकता के संदेश दिए जा रहे थे। पोषण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में यह प्रभात फेरी निकाली गई जो वापस स्कूल में आकर बालसभा में तब्दील होती गयी।

इस दौरान संबंधित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा बिहार दिवस के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया गया।सन्दर्भों को बताया गया। इसकी अहमियत के बारे में चर्चा की गई। वही छात्र-छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली के माध्यम से इलाके के अन्य साथियों एवं लोगों में जागरूकता के भाव जगाने का प्रयास किया गया। बन्दरा,कुढ़नी,सकरा,सरैया,मुरौल,बोचहां,कटरा, गायघाट,मीनापुर,पारू,मड़वन,कांटी सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में इस तरह का आयोजन किया गया। पटसारा,मुन्नी-बैंगरी,सिमरा,पीरापुर,बड़गांव, रतवारा,हत्था,नूनफारा आदि पंचायत क्षेत्रों के विद्यालयों में भी प्रभात फेरी आयोजन की खबरें मिली है। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, पेंटिंग, भाषण लेखन आदि प्रतियोगिता भी आयोजित किए गए हैं।












