Advertisement

Breaking: बन्दरा के जयंती समारोह में RJD विधायक निरंजन राय बोले,अंबेडकर थे सच्चे समाज सुधारक

-सच्चे समाज सुधारक थे अंबेडकर: विधायक

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

बंदरा माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती मनाई गई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी एवं संचालन जिला महासचिव विनय कुमार यादव ने किया । लोगों को संबोधित करते हुए विधायक निरंजन राय ने कहा कि बाबा साहेब एक वकील , अर्थशास्त्री के साथ साथ एक समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पुरा जीवन समानता और जाति व्यवस्था में सुधार लाने में समर्पित कर दिया । भारत के पहले कानून मंत्री डॉ० भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान का पिता कहे जाते हैं। बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही हमलोग उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं ।

इस मौके पर राज्य परीषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा, डॉ० शत्रुधन राय, युवा राजद के अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि संजेश चौधरी , मो० सज्जाद , पूर्व प्रमुख दिनेश राय , मन्टुन राम, राकेश रंजन राम, शौकत अली मुन्ना, राम किशोर भगत, छात्र नेता बबलू कुमार , महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मंजू सहनी, अशोक राय, मनोज राज, राम कुमार राय , अशोक पंडित , प्रशांत कुमार पाठक, रमेश महतो , मुकेश कुशवाहा , मो० अनवारुल, रमेश राय , परवेज आलम, रमेश रजक, विजेन्द्र सहनी, अरविंद राय, पिन्टू कुमार आदि भी थे।