Advertisement

Breaking: पतिलार पोखरा से मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

चंपारण की खबर
पतिलार पोखरा से मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को जंगल में छोड़ा

बगहा/जेपी श्रीवास्तव।

बगहा-1 प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित पोखरा में वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर जाल के द्वारा पकड़ लिया। इसकी जानकारी पंचायत की समाजसेवी अभय कुमार उपाध्याय शशि रंजन सिंह तथा समाजसेवी अशोक राव ने दिया है। इन सभी लोगों ने संयुक्त रूप से बताया कि इस पोखरा के तट पर छठ वर्ती की बड़ा आबादी छठ घाट पर अर्ध देती है। इसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्रामीणों में भय व्याप्त था। सुरक्षा की मध्य नजर ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ अनुपमा सिंह को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर डॉ अनुपमा सिंह तुरंत पोखरा में मगरमच्छ होने की जानकारी वन विभाग को दी।

एसडीएम की आदेश पर वन विभाग की कर्मियों ने पिकअप वैन लेकर पहुंच गए। वन विभाग के कर्मियों ने उक्त पोखरे में जाल डालकर घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ होने की सूचना पर पंचायत के एक हजार से अधिक लोग मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए। मगरमच्छ को पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अभय उपाध्याय ने बताया की यह मगरमच्छ बरसात के दिनों में तिरहुत गंडक नहर से भटक कर खदरा सरेह तथा खादरा सारेह से पोखरा में पहुंच गया था। उक्त मगरमच्छ को 15 दिन पहले भी देखा गया था। परंतु छठ व्रतियों की सुरक्षा की दृष्टि कोण से चिंता बढ़ गई थी।