Advertisement

Breaking: गायघाट एवं बन्दरा में भीम चौपाल में बोले वक्ता:भाजपा एवं आरएसएस आरक्षण विरोधी,लोगों को जगा रही जदयू

-भाजपा एवं आरएसएस आरक्षण विरोधी:जदयू

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

जनता दल यू का भीम चौपाल कार्यक्रम मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट एवं बंदरा में आयोजित किया गया।बन्दरा के कार्यक्रम में अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा एवं संचालन जिला महासचिव जय प्रकाश यादव कर रहे थे।गायघाट के कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव भी मौजूद थे। उन्होंनेे कहा कि भाजपा एवंं आर एस एस के लोग शुरू से आरक्षण केे विरोधी रहे हैं। इनकी मनसा मनसा साफ नहींं रही।

कार्यक्रम का उदघाटन जिला अध्यक्ष राम बाबु कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम बाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के सपनो को साकार करने का काम बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। आज आरक्षण को समाप्त करने की साजिश भाजपा और आरएसएस के द्वारा की जा रही है। जिसके विरूद्ध जनता दल यू ने भीम चौपाल अयोजित कर देश के दलितों-शोषितो और वंचितों के बीच जागरूकता अभियान चलाया है, जो एतिहासिक रूप से सफल हो रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि इस देश के पिछड़ों दलितों और अल्पसंखयक तथा नीतीश कुमार के सम्पूर्ण विपक्षी दलों की एकता के आभियान से भाजपा और सांप्रदायिक शक्तियां घबरा गई है। अब उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा समाप्त हो गया है, इसलिए ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार को प्रधानमन्त्री बनाकर ही देश के संविधान और आरक्षण को बचाया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि जदयू के कार्यकर्ता मिशन 2024 में पुरी मजबूती से भिड़ जाएं।


बन्दरा के कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मनोज झा,केदार मेहता, जिला महासचिव राम नरेश साह, मिडिया प्रभारी धनंजय भारती, कपिल देव सिंह, पूर्व उपप्रमुख दिनेश राय, बबलू यादव,नन्दलाल यादव, कटरा युवा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल आदि ने भी सम्बोधित किया।