Advertisement

Breaking: खगेश्वरनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्य शुभारंभ को लेकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

– खगेश्वरनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्य शुभारंभ को लेकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के मतलुपुर स्थित इलाके का अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मन्दिर की विश्व प्रसिद्ध नेपाल के बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के समरूप करोड़ों रुपये की लागत से होने वाली जीर्णोद्धार (नवनिर्माण) को लेकर सोमवार को वृहत पूजा अर्चना की गई।इस दौरान भारत-नेपाल के सैंकड़ों आमंत्रित एवं गैर आमन्त्रित गणमान्य लोगों,जनप्रतिनिधियों,अधिकारी एवं श्रद्धालुओं की उपस्तिथि रही। मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शिव,गौरी-गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं के विशेष पूजनोत्सव की गई है। मंदिर जीर्णोद्धार कार्य से पहले विशेष पूजन कार्य से पूरे कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

मौके पर भारत और नेपाल के कई दिग्गज यहां जुटें हैं।विशेष (गौरी-गणेश) पूजन किया गया है।आचार्य परमानन्द पाठक एवं मुख्य यजमान जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू और नेपाल के वंदना पांडेय के साथ विशेष अनुष्ठान कराया गया है।इस दौरान पूर्वमंत्री सुरेश शर्मा,गायघाट विधायक निरंजन राय,किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई,नेपाल के अभियंताओं एवं प्रतिनिधियों की टीम भी मौजूद हैं। बाद में अतिथि मंच से अपनी भावनाओं एवं विचारों को साझा करेंगे।अतिथियों के ठहराने से लेकर उनके भोजन सहित तमाम कार्यक्रमों के लिए आवश्यक तैयारियां की गयी है।बता दें कि यहां नेपाल में स्थित विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के समरूप करीब सौ करोड़ की लागत से मंदिर जीर्णोद्धार कार्य होना है।