-गायघाट में एसएफसी का अनाज लदा ट्रक बेकाबू, कई बाइक को रौंदा; चालक फरार
दीपक कुमार | गायघाट/मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में एसएफसी का अनाज लदा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनाज लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ने लगा। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी कई बाइक उसकी चपेट में आ गईं। ट्रक की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक हुए हादसे से इलाके में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
हादसे के बाद चालक के मौके से फरार हो जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल, दुर्घटना में कितनी बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने आई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दुर्घटना के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।












