-एमएलसी चुनाव को लेकर गायघाट पुलिस सख्त, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन शुरू
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। आगामी एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गायघाट थाना परिसर में लाइसेंसी आर्म्स के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा हथियारों के लाइसेंस एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। लाइसेंसी हथियार रखने वालों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन कराने की अपील की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।












