-मिश्रौली में नवाह यज्ञ में शामिल हुईं विधायक कोमल सिंह, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौली गांव में आयोजित श्री श्री 108 नवाह यज्ञ में गायघाट विधायक कोमल सिंह शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।

इस दौरान विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। भक्ति और आस्था से सराबोर यज्ञ स्थल पर परिवारजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्होंने आत्मीय प्रसन्नता व्यक्त की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।












