-अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, बीमा व पेंशन की मांग पर सरकार गंभीर : विधायक राहुल कुमार सिंह
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
डुमरांव विधायक सह जेडीयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह का सोमवार को मोतिहारी जिला विधिज्ञ संघ के कैफी मेमोरियल हॉल में भव्य स्वागत किया गया। जिला विधिज्ञ संघ एवं जिला जेडीयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राहुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं को सुनने के लिए मंच तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुआयामी सोच को अधिवक्ताओं तक पहुंचाने आए हैं। जेडीयू अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं के लिए बीमा तथा पेंशन की मांग समेत अन्य मुद्दों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इन मांगों के संबंध में जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

राहुल कुमार सिंह ने मोतिहारी को बापू की कर्मभूमि बताते हुए जिला विधिज्ञ संघ की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ता के रूप में कई बार मोतिहारी आ चुके हैं, लेकिन पहली बार विधायक के साथ-साथ अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी लेकर जेडीयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यहां आए हैं। इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनारायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, पीपी खूबलाल प्रसाद, जीपी राजीव कुमार वर्मा, जेडीयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल तथा जिला विधिज्ञ संघ विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राहुल कुमार सिंह का माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।
समारोह में अपर लोक अभियोजक दीपक पटेल, रमाकांत राकेश, कुमार शिवशंकर सिंह, मोहन ठाकुर, नवल किशोर पांडेय, दिनेश्वर प्रसाद, अभिषेक प्रकाश रजक, मनोज तिवारी, नागेश्वर प्रसाद, विजय राम, कविता सिंह, लालबाबू प्रसाद, अजय ठाकुर, कुमारी आशा, सुरेश चौधरी, मुकेश पटेल, नूतन कुमारी, जीवेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, सतेंद्र नारायण सिंह, निरंजन सिंह, उमेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।












