Advertisement

बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त, गायघाट के कई इलाकों में बिजली गुल

-बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त, गायघाट के कई इलाकों में बिजली गुल

खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं को परेशानी

दीपक कुमार/ गायघाट

मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड के कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अचानक बिजली गुल होने से स्थानीय उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के साथ विद्युत तार भी टूट गए हैं। इसके कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की जल्द मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं, विभागीय स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद ही आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।