Advertisement

फरार आरोपितों पर गायघाट पुलिस का शिकंजा, कई ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

-फरार आरोपितों पर गायघाट पुलिस का शिकंजा, कई ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

दीपक कुमार/गायघाट। फरार आरोपितों के खिलाफ गायघाट पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर फरार आरोपितों के घरों और ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान रामनगर से कुर्की वारंटी धर्मेंद्र कुमार झा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मोहम्मद वसीर के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।


पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ यह कार्रवाई की। कुर्की के दौरान न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपितों से संबंधित सामान को जब्त किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी से बचने वाले आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती समेत अन्य कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपितों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।