-पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव, रोशनी से जगमगाया माहौल
दीपक कुमार/गायघाट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गायघाट पूर्वी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी, बिकाऊ यादव, रामविनय सहनी, संजीव यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीप जलाए और एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी।

दीपों की रोशनी से आयोजन स्थल जगमगा उठा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की सेवा के उनके संकल्प के प्रति समर्थन व्यक्त किया। वहीं, प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार जताया।












