-घिरनी पोखर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, संवरेंगी मुजफ्फरपुर की ऐतिहासिक धरोहर
मुजफ्फरपुर। वार्ड संख्या-23 स्थित ऐतिहासिक घिरनी पोखर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के साथ पोखर के विकास कार्य को नई शुरुआत मिली।
कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद समेत बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि घिरनी पोखर का जीर्णोद्धार केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक विरासत और पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद पोखर के स्वरूप में बदलाव आने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस पहल को जनभागीदारी के साथ स्वच्छ, सुंदर और विकसित मुजफ्फरपुर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
घिरनी पोखर के विकास से एक ओर जहां ऐतिहासिक धरोहर को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक जलस्रोत के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।












