Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने की शिष्टाचार भेंट

-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने की शिष्टाचार भेंट

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महाप्रबंधक ने बिहार में चल रही महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान पूर्व मध्य रेल के क्रियाकलापों, यात्री सुविधाओं में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने इन मामलों में मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

महाप्रबंधक ने बिहार में रेल परियोजनाओं की प्रगति और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस दौरान राज्य में रेल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।