-बाबा के साथ नदी पार करने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर/बंदरा (दीपक)। हत्था थाना क्षेत्र के सकरी मन गांव में रविवार को नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरी मन निवासी सुमंत कुमार, पिता सकल सहनी के रूप में हुई है। घटना सकरी मन नदी पुल से दक्षिण की ओर हुई।
बताया गया कि सुमंत कुमार अपने बाबा के साथ जा रहा था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर हत्था थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
हत्था थाना अध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।












