-बंदरा में घर के बाहर से दिनदहाड़े खाली गैस सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मुजफ्फरपुर/बंदरा(दीपक)। बंदरा प्रखंड के रतवारा गांव में घर के बाहर रखा खाली गैस सिलेंडर दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:57 बजे की बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रतवारा निवासी प्रमोद पोद्दार के घर के बाहर खाली गैस सिलेंडर रखा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और आसपास लोगों की आवाजाही के बावजूद सिलेंडर उठाकर मौके से निकल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी काफी देर से वहां रुका हुआ था और मौका मिलते ही सिलेंडर लेकर फरार हो गया।
घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि दिन के समय और लोगों की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना को अंजाम देना चोर के दुस्साहस को दर्शाता है।
बताया गया कि घटना हत्था थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना जी के दरवाजे के आसपास की है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और कार्रवाई की मांग की जा रही है।












