-बीस सूत्री सदस्य अभिराम ठाकुर के निधन पर शोकसभा, सदस्यों ने रखा एक मिनट का मौन
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक। बंदरा स्थित बीस सूत्री कार्यालय में बीस सूत्री सदस्य अभिराम ठाकुर के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान बीस सूत्री समिति के सदस्यों एवं मौजूद गणमान्य लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि अभिराम ठाकुर के निधन से समाज ने एक अच्छे समाजसेवी को खो दिया है। उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है।

उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जय प्रकाश राय, जनता दल (यू) के जिला महासचिव रामनरेश साह, मीडिया प्रभारी धनंजय भारती, बरगांव मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी, प्रमुख रंजीत पौदार सहित बीस सूत्री समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












