Advertisement

मुजफ्फरपुर में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 95 पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब के साथ गोदाम मालिक गिरफ्तार

-मुजफ्फरपुर में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 95 पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब के साथ गोदाम मालिक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। काली कोठी स्थित महिला थाना से लगभग 100 मीटर उत्तर पंकज कुमार के मकान में बने गोदाम पर छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 95 पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से गोदाम के मालिक पंकज कुमार, पिता सतेंद्र कुमार, निवासी काली कोठी मोहल्ला, थाना नगर, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसका स्थायी पता वार्ड संख्या-18, छतौनी, थाना सदर, जिला शिवहर है।


बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब का यह कारोबार किन लोगों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और इसकी आपूर्ति कहां-कहां की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।