-जीविका की बदौलत बदल रही है महिलाओं की किस्मत – जिलाधिकारी
संगम संकुल स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा में दीदियों में दिखा जोश
नाबार्ड ने दिया पशु सखी दीदियों को 832874 रु का चेक
मुजफ्फरपुर जिले में संगम जीविका महिला विकास स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा, प्रशिक्षु आईएएस सौरभ कुमार और डीडीएम नाबार्ड सुमन प्रभा और डीपीएम जीविका के साथ में सीएलएफ की दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान नाबार्ड द्वारा 832874 का चेक पशु सखियों के लिए दिया गया. कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने वार्षिक आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 कुल लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में करीब 20 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है. वही तकरीबन 20 करोड रुपए संगम से जुड़ी दीदियों के बीच में वितरित किया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि जीविका की बदौलत महिलाएं अपनी किस्मत बदल रही है,ग्रामीण परिवेश में रहते हुए छोटे से आर्थिक सहयोग से एक बड़ा समूह महिलाओं के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है. मुजफ्फरपुर जिले की महिलाएं सरकार से जुड़ी हर योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ रही है. जिसमें जीविका का अहम योगदान है. जीविका से जुड़कर महिला स्वरोजगार करते हुए स्वावलंबी बन रही है साथ हीं अपने परिवार को भी आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत कर रही हैं. वही उप विकास आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीविका सरकार की हर योजनाओं को हर घर तक पहुंचा रही है. जिससे ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैंl

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया जिससे स्वच्छता को लेकर अलग-अलग कचरा पेटी के इस्तेमाल की जानकारी दी गई. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर महिलाओं की जांच भी की गई और उद्योग विभाग द्वारा उद्योग आधार के लिए भी पंजीयन के लिए महिलाओं को जानकारी दी गई. इस अवसर पर मंच संचालन मास्टर बुक कीपर मीना देवी ने किया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए दीदियों ने पौधा,शॉल और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया. कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी को AES जागरूकता के तहत शपथ भी दिलाया. डीपीएम अनीशा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगम संकुल स्तरीय संघ को कई बार आत्मनिर्भर संगठन अवार्ड से नवाजा जा चुका है. इसके साथ ही संगम संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी महिलाओं की एक अलग ही सफलता की कहानी रही है, जिसको लेकर देश के कई राज्यों से बड़े अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि दल भी इनके कार्य को देखने मुजफ्फरपुर आ चुके हैं .इस अवसर पर कई दीदियों को पुरस्कृत भी किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना देवी लेखापाल, संजीत कुमार कोऑर्डिनेटर,सुनील कुमार क्षेत्रीय समन्वयक, उद्यमी कुसुम देवी, बेबी देवी, सरिता देवी, अध्यक्ष रेहाना खातून, सचिव राजलक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष नीलम देवी, उपाध्यक्ष आशा देवी, एवं संगम कि निर्देशक मंडल का अहम योगदान रहा.कार्यक्रम के दौरान संचार प्रबंधक राजीव रंजन, प्रशिक्षण प्रबंधक रितेश कुमार,प्रशिक्षण अधिकारी प्रशांत कुमार,शिवम कुमार, रोशन कुमार, राजेश कुमार के साथ कई जीविका कर्मी और दीदियाँ उपस्थित थी.











