-बंदरा में संत रविदास जयंती वर्ष समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मंदिर में पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन
मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड के संत रविदास नगर, रामपुरदयाल के मधुरापुर टोला स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा सामाजिक समरसता और सेवा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं अभियान के जिला संयोजक फेकू राम उपस्थित रहे। उनके साथ बंदरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, मंडल संयोजक मनीष झा, ओमप्रकाश सहनी, स्थानीय कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार, भोला राम, सुरेंद्र राम, सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वक्ताओं ने संत रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
आयोजकों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के रूप में यह विशेष अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्य और संत रविदास जी के विचारों के प्रचार-प्रसार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।












