Advertisement

पुलिस ने 28 चोरी की गई बाइक को बरामद किया, 8 आरोपी गिरफ्तार

-पुलिस ने 28 चोरी की गई बाइक को बरामद किया, 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 28 चोरी की गई बाइक को बरामद किया है। इस कार्रवाई में 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिलेभर में बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार एवं पुलिस टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है।