Advertisement

पूसा में छात्रा सुमन कुमारी को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

-पूसा में छात्रा सुमन कुमारी को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

पूसा (समस्तीपुर)। छात्रा सुमन कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम पूसा प्रखंड में कैंडल मार्च निकाला गया। पूसा रोड स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से आइसा, आरवाईए और भाकपा (माले) के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए।


कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुमन कुमारी को न्याय दिलाने और मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मार्च में शामिल लोगों ने “सुमन कुमारी को न्याय दो” और “हत्यारों को गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाते हुए प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
आयोजकों ने कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।