Advertisement

बंदरा सीएचसी में टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित, पोषण पर दिया गया जोर

-बंदरा सीएचसी में टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित, पोषण पर दिया गया जोर

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंदरा में बुधवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत दो टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) एवं चिकित्सा पदाधिकारी ने टीबी से पीड़ित रामाशीष महतो और विक्रम कुमार को फूड बास्केट सौंपा।

इस अवसर पर मरीजों को नियमित दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और उपचार के दौरान चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की अपील की गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में दवा के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार की टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मरीजों को बेहतर उपचार और पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।