Advertisement

मुजफ्फरपुर: वार्ड 34 में दो सबमर्सिबल हुए चालू, तीसरा भी जल्द होगा दुरुस्त

-मुजफ्फरपुर: वार्ड 34 में दो सबमर्सिबल हुए चालू, तीसरा भी जल्द होगा दुरुस्त

मुजफ्फरपुर। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के वार्ड संख्या 34 स्थित पंखा टोली इलाके में खराब पड़े दो सबमर्सिबल पंपों की मरम्मत का कार्य पूरा कर उन्हें चालू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से काफी राहत मिली है।
वार्ड पार्षद चंदा कुमारी ने बताया कि तीसरे सबमर्सिबल पंप को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

इस संबंध में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) ने आश्वासन दिया है कि नया सबमर्सिबल अगले दो से तीन दिनों के भीतर चालू करा दिया जाएगा।
वार्ड संख्या 34 की जनता तथा वार्ड पार्षद चंदा कुमारी ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।