Advertisement

मुजफ्फरपुर: 36 घंटे में अपहृत 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, NH-27 से पुलिस ने किया रेस्क्यू

-मुजफ्फरपुर: 36 घंटे में अपहृत 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, NH-27 से पुलिस ने किया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर: जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से अपहृत 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को एनएच-27 (मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन) स्थित ममरखा चौक के समीप से रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर बोचहां थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच शुरू की। इसी अभियान के दौरान किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।


फिलहाल पुलिस किशोरी से पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही इस मामले में शामिल संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
पुलिस की प्रक्रिया के तहत किशोरी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।