-बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; धंधेबाज फरार
गायघाट, संवाददाता। दीपक।अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेनीबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब कारोबार से जुड़ा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, बेनीबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव स्थित चौड़ इलाके में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त कर ली। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कथित धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बेनीबाद थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।










