-अब जनता के बीच संघर्ष करने का संकल्प: प्रशांत किशोर
-बेतिया में पश्चिम चंपारण जिला जनसुराज के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
बेतिया ।जन सुराज पार्टी के पश्चिम चंपारण जिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक सह कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मीना पैलेस के सभागार में हुई। कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जनसूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि भले ही हमारी पार्टी को चुनाव में सीट नहीं मिली, लेकिन हमारे प्रयास से जनता को फायदा अवश्य ही हुआ है। हमने जो चुनाव के दौरान लोगों को यह जताया कि बिजली मुफ्त होगी तो नीतीश सरकार ने एक सौ पच्चीस यूनीट बिजली फ्री कर दी। वृद्धा पेंशन भी बढ़ा कर 1100 रुपए कर दिया। हम पार्टी की हार से हारे नहीं है। अब जनता के अधिकारों और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करते का हमें मौका मिला है। जनता जब तक अपने बच्चों के भविष्य को देख कर वोट करना शुरू नहीं करेगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने पूरी ताकत के साथ जनता को जगाने का आह्वान किया।
-परिवारवाद पर लालू-नीतीश को घेरा
पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जीवनभर परिवारवाद पर भाषण देते रहे, लेकिन आज उनका बेटा स्वास्थ्य मंत्री है। उपेंद्र कुशवाहा का भी बेटा मंत्री है। लालू प्रसाद यादव का तो आधा खानदान ही सरकार में है। जीतन राम मांझी का भी पूरा खानदान ही सरकार में है।
वहीं सीएम सम्राट चौधरी के फिजिक्स यूनिवर्सिटी खोलने वाले बयान पर पीके ने तंज, कसते हुए बोले कि सम्राट चौधरी को यह नहीं पता है कि वे 10 वीं कक्षा पास किए हैं या नहीं, उनको यह नहीं पता है कि उन्होंने पीएफसी कोर्स किया है या नहीं। उनके पास ज्ञान भी अद्भुत है और डिग्री भी अद्भुत। किसी दिन वे डी.लिट. कर लेते हैं, तो किसी दिन 7 वीं फेल हो जाते हैं।












