Advertisement

प्रशिक्षु आईपीएस पटना के लिए विदा, बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों ने सराहा 

-प्रशिक्षु आईपीएस पटना के लिए विदा, बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों ने सराहा

मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में अपने प्रशिक्षण कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रशिक्षु आइपीएस हेमंत कुमार सिंह पटना के लिए रवाना हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने,जनसुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रशिक्षु आइपीएस के रूप में उन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आम लोगों,जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के बीच सकारात्मक पहचान बनाई।उनके कार्यकाल में पुलिस की सक्रियता और आम जनता से बेहतर संवाद देखने को मिला।

रक्सौल से रवाना होने के दौरान स्थानीय लोगों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी वे अपनी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से समाज एवं प्रशासन को मजबूत करेंगे।