Advertisement

अमर्यादित भाषा के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

-अमर्यादित भाषा के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

मुजफ्फरपुर। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ मुजफ्फरपुर के बैनर तले प्रखंड, अंचल, अनुमंडल एवं समाहरणालय के कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिपिक, चालक, कार्यालय परिचारी, कार्यपालक सहायक, अमीन एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक पदाधिकारी द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे कर्मियों में आक्रोश है। इसको लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया।

बैठक में नई कमिटी के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में मौजूद कर्मियों ने प्रशासन से मामले पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।