Advertisement

2 जून को राजापाकर की दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

-2 जून को राजापाकर की दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। प्रखंड कार्यालय राजापाकर परिसर में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह ने की। बैठक में आगामी 2 जून को प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर एवं मीरपुर पतार पंचायत के करणपुरा हाई स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी 2 जून को आयोजित सहयोग शिविर में लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जा सके।

साथ ही आम जनता से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पंचायत के मुखिया, पंचायत कर्मियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि शिविर के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बैठक में विभिन्न पंचायतों में चल रहे फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों, सुपरवाइजरों और प्रखंड कर्मियों को समय सीमा के भीतर इन कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को आगामी सहयोग शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें।

बैठक में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह, बीपीआरओ सिद्धू रंजन कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमारी, पंकज कुमार, नितेश कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।