Advertisement

हनुमंत कथावाचक प्रदीप भैया पहुंचे बाबा गरीबनाथ धाम

-हनुमंत कथावाचक प्रदीप भैया पहुंचे बाबा गरीबनाथ धाम

-पूजा-अर्चना में विधायक बाबूलाल शौर्य भी रहे शामिल

मुजफ्फरपुर। श्री मंगल धाम निर्माण यात्रा के क्रम में प्रसिद्ध हनुमंत कथावाचक श्री प्रदीप भैया जी शनिवार को मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा गरीबस्थान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान परबत्ता के लोकप्रिय विधायक श्री बाबूलाल शौर्य भी मौजूद रहे। दोनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा गरीबनाथ के दरबार में माथा टेका और आध्यात्मिक वातावरण में पूजा-अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

बताया गया कि श्री प्रदीप भैया जी इन दिनों श्री मंगल धाम निर्माण यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उनका मुजफ्फरपुर आगमन हुआ।

बाबा गरीबनाथ धाम में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखा। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

धार्मिक माहौल और श्रद्धा के वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।